वाराणसी। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार शाम काशी पहुंचेंगे। दो दिवसीय प्रवास के दौरान उनका कार्यक्रम धार्मिक आस्था और संगठनात्मक मजबूती—दोनों का संदेश देगा।
गुरुवार सुबह वे काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद रोहनिया स्थित पार्टी कार्यालय में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के जिला व महानगर पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे। संगठनात्मक समीक्षा के क्रम में दोपहर 12 बजे गोकुल धाम रिसॉर्ट में काशी क्षेत्र की अलग बैठक भी प्रस्तावित है।
प्रदेश अध्यक्ष अपने प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के मिर्जापुर स्थित आवास पर भी जाएंगे। दौरे के समापन पर वे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। यह दौरा आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन की दिशा तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।









Users Today : 20
Users This Year : 15587
Total Users : 28180
Views Today : 22
Total views : 55930