सेमरा चिनहट, लखनऊ। दिनांक 06-01-2026, समय 16:00 बजे। विगत कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न टीमों/ इकाईयों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक एस०टी०एफ०, उ०प्र० के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन किया जा रहा था।
अभिसूचना संकलन के कम में उ0नि0 फैजुद्दीन सिद्दीकी, मु०आ० रमाशंकर चौधरी, मु०आ० चेतन सिंह, मु०आ० राघवेन्द्र तिवारी, मु०आ० सूरज कुमार की टीम भ्रमणशील थी। इस दौरान ज्ञात हुआ कि थाना किदवई नगर, कमिश्नरेट कानपुर में पंजीकृत मु०अ०सं० 20/2025 में वांछित रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी सुरजीत कुमार सेमरा चिनहट में मौजूद है, जो कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर विश्वास कर एसटीएफ टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुँचकर सुरजीत कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त सुरजीत कुमार ने पूछताछ पर बताया वह अपने भाई दिलीप राय बलवानी व भाभी रीता राय के साथ मिलकर लोगों को कानपुर एवं अन्य शहरों में कॉमर्शिल अथवा आवासी फ्लैट तथा प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी करते है। इनके द्वारा वर्ष 2021 में भगवती प्रसाद मिश्र निवासी कानुपर को कानपुर में कामर्शियल फ्लैट दिलाने की बात तय की गयी थी। जिस पर आवेदक द्वारा अपने बैंक खाते एवं अपने अन्य रिश्तेदारों के बैंक खातों से विभिन्न माध्यम द्वारा दिलीप राय बलवानी एवं रीता राय के संयुक्त बैंक खातों में अलग-अलग तिथियों में पैसा ट्रान्सफर किया गया। काफी समय व्यतीत होने के बाद भी इन लोगों द्वारा टालमटोल किया जाता रहा। जब आवेदक द्वारा फ्लैट दिलाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा, तो यह लोग फ्लैट देने के इन्कार करते हुए धमकी देने लगे। जिस
सम्बन्ध में आवेदक द्वारा उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त के अतिरिक्त इसके विरूद्ध थाना गोमतीनगर, जनपद लखनऊ में भी मु०अ०सं० 528/2023 धारा 420, 406 भादवि का अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त को थाना किदवई नगर, कमिश्नरेट कानपुर में पंजीकृत मु०अ०सं० मु०अ०सं० 20/2025 धारा 420, 406, 506, 386, 452, 120बी भादवि में दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।










Users Today : 28
Users This Year : 10686
Total Users : 23279
Views Today : 36
Total views : 45697