जनपद में 30 जनवरी से तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जो 1 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि तीनों दिनों में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नामचीन कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार गीत-संगीत व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही महोत्सव के दौरान विभिन्न विद्यालयों में रैलियों एवं विविध प्रतियोगिताओं/स्पर्धाओं का भी आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त निदेशक पर्यटन सहित सभी संबंधित अधिकारियों को महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रखर सिंह, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, सहायक निदेशक सूचना सुरेंद्र पाल, डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह तथा बीएसए अनुराग श्रीवास्तव उपस्थित रहे।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820