मीरजापुर
|सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, नीलम प्रभात की अध्यक्षता में जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत जागरूकता, शपथ एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया। सर्वप्रथम सदस्य द्वारा मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी रामविलास यादव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा द्वारा सदस्य को बुके देकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा केन्द्र पर जन्मी बच्ची का कन्या सुमंगला योजना में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात जिला पंचायत सभागार में महिला जनसुनवाई कर तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, शारीरिक मानसिक शोषण, जमीनी विवाद संबंधित कुल 12 प्रकरण आए, जिसमें से दो प्रकरण का तत्काल निराकरण किया गया साथ ही सदस्य द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाते हुए उपस्थित आमजन को जागरूक किया गया।
महिलाओं को बाल विवाह रोकने हेतु प्रोत्साहित किया गया उपस्थित लोगों को महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला एवं बालिका परक चल रही विभिन्न योजनाओं का पंपलेट वितरण कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का स्टीकर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती नीलम प्रभात ने उपस्थित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि पीड़ित महिलाओं के प्रार्थना पत्रो को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करे, ताकि उन्हें न्याय मिल सकें।
कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी सदर गुलाब चंद्र, तहसीलदार सदर, नगीना सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी रामविलास यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस के सिंह, सीओ सिटी शिखा भारती, ज्ञानू प्रिया महिला थानाध्यक्ष, जिला सूचना अधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन जिला मिशन कोऑर्डिनेटर डॉ0 मंजू यादव, चाईल्ड लाईन से अरुण कुमार मिश्रा, शालिनी देवी, दिव्या जायसवाल, वन स्टाफ सेंटर से प्रियंका सिंह, सीता सिंह, सुपरवाइजर चन्द्र प्रभा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती विभिन्न थानाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।









Users Today : 19
Users This Year : 15586
Total Users : 28179
Views Today : 21
Total views : 55929