चन्दौली इलिया। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक चकिया में विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव के नेतृत्व में निर्भयदास हनुमान जी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद छोटेलाल खरवार उपस्थित रहे। सांसद छोटेलाल खरवार ने समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए आने वाली चुनौतियों से मजबूती से लड़ने की अपील की। समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रदेश सचिव प्रतिभा सूर्या सिंह ने भी मासिक बैठक के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) फॉर्म भरवाने में सक्रिय रहे सभी कार्यकर्ताओं को विशेष धन्यवाद दिया।
प्रतिभा सूर्या सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में एसआईआर फॉर्म भरने का कार्य किया है, जिससे निश्चित तौर पर 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष के सम्मान के लिए एक कार्यक्रम की घोषणा की गई। यह कार्यक्रम 11 जनवरी, रविवार को लक्ष्मी लॉन में आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और प्रखर वक्ता सुधाकर सिंह कुशवाहा, सदर मुस्ताक साहब, अश्वनी सोनकर, जमील, कमलेशपति कुशवाहा, दशरथ सोनकर, त्रिलोकी पासवान, टोनी खरवार, प्रवीण यादव, प्रवीण मौर्या,
अमित यादव, गीता यादव, कमला यादव, विनोद सोनकर, गुड्डु पटेल, रविन्द्र मौर्य, मृत्युंजय पाण्डेय, बब्बन यादव, जिलाजीत यादव, गुलाब पासवान, प्रेमनारायण यादव, नीलम बियार, अरशद खान, मोछू यादव, रमेश यादव, अशोक मौर्या, भुनेश्वर विश्वकर्मा, गुलाब पासवान, अनिल पटेल, रामलाल यादव, बृजेश यादव, अमरेश सिंह और सजाउद्दीन सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।











Users Today : 139
Users This Year : 6240
Total Users : 18833
Views Today : 252
Total views : 37224