भदोही 05 जनवरी 2026
जनपद में शीत ऋतु के दृष्टिगत संरक्षित गोवंशों को ठंड से बचाव हेतु किए गए समुचित प्रबंध का जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल चीनी मिल औराई का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित सभी गो आश्रय संचालकों को निर्देश दिया कि निराषित गोचर को ठंड से बचाने हेतु पर्यात मात्रा में पौष्टिक आहार (भूसा,पराली,हरा चारा, दाना, गुड इत्यादि) जिसमें प्रचुर मात्रा में कार्बोहाईड्रेट उपलब्ध हो एवं स्वच्छ पेयजल की उपलव्धता सुनिश्चित की जाए। गोवशं को ठंड में बचाव हेतु गो आश्रय स्थलों में शीत लहर के प्रभाव को रोकने के लिए त्रिपाल, बोरा इत्यादि का प्रयोग किया जाए तथा वृद्ध, आशक्त व नवजात गोवंश के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
प्रत्येक गो आश्रय स्थलों पर निरंतर प्रभावी निगरानी करते हुए शेड को विधिवत कवर कराया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर जनपद स्तर पर विभिन्न संस्थाओं के पास उपलव्ध अनुपयोगी बोरा, टाट आदि को गो आश्रय स्थलों को उपलब्ध कराकर प्रयोग में लिया जाए।
गो आश्रय स्थलों की समुचित साफ़ सफाई सुनिश्चित कराई जाए।आश्रय स्थलों में पानी,गोबर, गोमूत्र आदि की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए और विछावन के रूप में पराली का उपयोग किया जाए तथा समय समय पर बिछावन को बदला जाना अति आवश्यक है।
किसी भी स्थिति में रात्रि के समय गोवंश खुले स्थान पर न रहे और दिन में गोवंश को पर्याप्त धूप में रखा जाए। गो आश्रय स्थलों से संबद्ध/चिन्हित कब्जा मुक्त सिंचित चारागाह की भूमि पर हरा चारा उत्पादन की व्यवस्था किया जाए।
उपस्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ ए के सचान ने बताया कि इस गो आश्रय स्थल में 517 गोवंश है जिनके देख रेख हेतु 11 केयर टेकर रखे गए हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि छोटे व कमजोर पशुओं के लिए अलग टीनशेड की व्यवस्था किया जाए तथा सभी पशुओं का शत प्रतिशत ईयर टैकिंग सुनिश्चित हो। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल,उप जिलाधिकारी औराई श्याम मणि त्रिपाठी, बीडीओ दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।










Users Today : 73
Users This Year : 17036
Total Users : 29629
Views Today : 132
Total views : 58717