वाराणसी की दालमंडी गली का चौड़ीकरण में तेजी लाने के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वाराणसी प्रशासन आज एक्शन लेगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी चेतावनी के अंतिम दिन यानि 5 जनवरी तक रजिस्ट्री नहीं कराने वालों को दुश्वारियों का सामना करना होगा। नवंबर में कुछ मकानों के ध्वस्तीकरण के बाद रुकी कार्रवाई अब शुरू होगी।
अल्टीमेटम का समय पूरा होने के बाद सरकारी टीमें पुलिस फोर्स के साथ आज शाम दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को फिर शुरू कर सकती है। इसके पहले पीडब्ल्यूडी इसकी मुनादी करवा चुका है और रजिस्ट्री करवा चुके लोगों को एक सप्ताह में मकान खाली करने को कहा था। अब तक चिह्नित 186 मकानों में कुल 40 लोगों ने अपनी रजिस्ट्री करवा ली है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 24
Users This Year : 23720
Total Users : 36313
Views Today : 100
Total views : 71366