वाराणसी
फूलपुर थाना के नवागत प्रभारी अतुल सिंह ने कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में सक्रियता दिखानी शुरू कर दी। चार्ज लेने के बाद उन्होंने पिंडरा बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान थाना प्रभारी ने बाजार स्थित ज्वेलरी दुकानों पर पहुंचकर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जहां कैमरे ठीक नहीं मिले या लगे नहीं थे, वहां दुकानदारों को जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने दुकानदारों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
थाना प्रभारी अतुल सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण और बाजार की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। नियमित गश्त और निगरानी के जरिए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
गश्त के दौरान थाना प्रभारी अतुल सिंह , उप निरीक्षक रवि प्रकाश सिंह उप निरीक्षक राम सिंह यादव, उप निरीक्षक प्रदीप सिंह उप निरीक्षक मुनिशंकर वर्मा एसआई विनोद तिवारी , सहित फोर्स मौजूद रहा।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 24
Users This Year : 23720
Total Users : 36313
Views Today : 100
Total views : 71366