रसिया माइनर मे सफाई के नाम पर हुई खानापुर्ती ठेकेदार पर कार्यवाही की उठी मांग

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चकिया

तहसील के रसिया गांव के समीप रसिया माइनर मे किसानों के खेतो मे हेड से लेकर टेल तक पानी पहुंचाने के लिए रसिया माइनर की सफाई का कार्य किया जा रहा है लेकिन माइनर मे सफाई के नाम ठेकेदार के द्वारा बडे पैमाने पर कोरमपुर्ती का मामला प्रकाश मे आया है क्षेत्र के किसानों मे बढता आक्रोश किसानो का आरोप है

माइनरो मे सिचाई बिभाग के जेई और ठेकेदारो की सांठगांठ से माइनरो मे सफाई के नाम पर कमीशन इस बार भी हाबी नजर आयी है सफाई के नाम पर आये पैसे मे सरकारी पैसो मे बंदरवाट किया गया कमीशन का हिस्सा सभी टेबल तक पहुंचा जिससे सफाई कागजो तक सिमट तक रह गयी है सिचाई बिभाग कार्यालय के अनुसार चकिया तहसील क्षेत्र मे जो भी नहरो व माइनरो का सफाई का ठेका हुआ है अधिकांश ठेकेदार सत्ता पक्ष से जुडे है तथा सभी ठेकेदार अपनी पहुंच लखनऊ तक का हवाला दे रहे है तथा सत्ता पक्ष के करीबी बताए जा रहे है क्षेत्र के किसानों का आरोप की राजनीतिक रसुख वाले ठेकेदारो के आगे ग्रामीणो की शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है जिससे नहरो व माइनरो की सफाई के नाम पर बस खानापुर्ती होकर कागजो तक रह गयीं है

सिचाई बिभाग के जिम्मेदार अधिकारी नहरो व माइनरो की सफाई की कोरमपुर्ती की जानकारी होने के बाद भी सत्ता पक्ष के ठेकेदारो के आगे नतमस्तक होते नजर आ रहे है तथा अपनी आंखे बंद करने मे ही अपनी भलाई समझ रहे है क्षेत्र के किसानों का आरोप है की सिचाई बिभाग के द्वारा सफाई का ठेका तो दिया गया मगर ठेकेदारो के उपर सफाई नही करने पर कोई कार्यवाही नही कर रहा है जिससे किसान अपने को ठगा महसुस कर रहे है क्षेत्र के किसानों का आरोप ठेकेदारो के द्वारा आगे के नहरो व माइनरो का फोटोज खिचाकर पैसो का भुगतान करा लिया जाएगा और एक बार फिर किसान अपने खेतो मे पानी पहुंचाने को लेकर सिचाई बिभाग से लेकर जनपद तक चक्कर लगाते रहेगें।

नहरो मे पानी खुलते ही भ्रष्टाचार पर ढक जाएगा पर्दा

क्षेत्र के किसान नेताओं ने बताया की नहरो व माइनरो मे खानापुर्ती तथा कमीशन का मामला व शोरशराबा नहर मे पानी आते ही खत्म हो जाएगा और सरकारी पैसों का भुगतान हो जाएगा माइनरो मे अतिक्रमण बनी प्रमुख समस्या क्षेत्र के किसानों का आरोप है की रसिया गांव के समीप माइनर को पाट कर अतिक्रमण कर दिया गया है जिससे पानी टेल तक नही पहुंच सकेगा अगर सिचाई बिभाग के अधिकारी अतिक्रमण को साफ करवा देते है तो किसानों के हितो मे बेहतर कार्य हो जाएगा

क्या कहते है जिम्मेदार वही सिचाई बिभाग के एसडीओ राकेश तिवारी ने बताया की मामला संज्ञान मे नही है जेई से रसिया माइनर की सफाई देखवाते है अब देखना दिलचस्प होगा की रसिया माइनर मे सफाई के नाम पर कोरमपुर्ती होगा संम्बन्धित ठेकेदार पर कोई कार्यवाही होगी

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।