छत्तीसगढ़,
आज लाइफ लाइन ग्लोबल फाऊंडेशन रायपुर ब्रांच के दूसरे बैच का सर्टिफिकेट डिसटीब्यूशन समारोह विमतारा हाल शंकर नगर में आयोजित किया गया । इस अवसर पर संस्था में प्रशिक्षण लेने वाले लगभग 370 छात्राएं एवं समस्त स्टाफ के साथ-साथ नेता जी सुभाष चंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31 की पार्षद पुष्पा रोहित साहू भी उपस्थित रहीं।
खम्हार्डीह रायपुर में संचालित लाइफ लाइन ग्लोबल फाऊंडेशन रायपुर ब्रांच की सेंटर मैनेजर- प्रभा वेदेंद्र सेंदरे द्वारा बताया गया कि संस्था में 16 वर्ष से ऊपर की समस्त बालिकाओं एवं महिलाओं को निशुल्क स्किल डेवलपमेंट का कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाता है जैसे ब्यूटीशियन क्लास, मेहंदी क्लास , सिलाई क्लास, कंप्यूटर क्लास, स्पोकन इंग्लिश, आदि प्रशिक्षण का समय प्रात: 10:30 बजे से संध्या 5:30 बजे तक होता है।
प्रशिक्षण के तीन बैच संचालित है, प्रशिक्षार्थी अपनी सुविधा अनुसार प्रशिक्षण का समय चुन सकते हैं। संस्था में निशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध है जो छात्राओं को लाने ले जाने का कार्य करती है। संस्था में समस्त स्टाफ महिलाएं ही हैं।संस्था में न केवल स्किल डेवलपमेंट के कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाता है बल्कि प्रत्येक बैच में विषय विशेषज्ञयों द्वारा विभिन्न आवश्यक जानकारियां एवं प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं जैसे ट्रैफिक रूल्स,फायर सेफ्टी,डेंटल एवं स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप आदि।










Users Today : 24
Users This Year : 23720
Total Users : 36313
Views Today : 100
Total views : 71366