थाना कछवां जनपद मीरजापुर पर दिनांकः29.12.2025 को वादी पंकज कुमार सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी बजहां थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तो के विरूद्ध एकराय होकर घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर वादी के भाई धीरज को जान से मारने की नीयत से लाठी डण्डा व लोहे के राड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल करने तथा सीएचसी कछवां से ट्रामा सेंटर रेफर होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-250/2025 धारा 115(2),352,351(2),109,3(5) बीएनएस पंजीकृत विवेचना प्रारम्भ की गयी तथा घायल की मृत्यु हो जाने के उपरान्त विवेचना के दौरान पंजीकृत अभियोग में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी की गयी ।
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उपरोक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों को गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में गठित पुलिस टीमों द्वारा साक्ष्य संकलित करते हुए प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांकः03.01.2026 को प्राइमरी पाठशाला रेलवे स्टेशन भैसा के पास से घटना से सम्बन्धित 02 मुख्य आरोपियों 1. रमेश कुमार सिंह उर्फ बड़का बच्ची व 2. विनोद कुमार सिंह उर्फ करिया पुत्रगण बसन्ता सिंह निवासी बजहां थाना कछवां जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 115(2),352,351(2),103(1),3(5) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ से पता चला है कि इनके बीच पैसे की लेन देन का मामला था, गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लाठी बरामद कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1. रमेश कुमार सिंह उर्फ बड़का बच्ची पुत्र बसन्तलाल उर्फ बसन्ता सिंह निवासी बजहां थाना कछवां जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-48 वर्ष
2. विनोद कुमार सिंह उर्फ करिया पुत्र बसन्तलाल उर्फ बसन्ता सिंह निवासी बजहां थाना कछवां जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-44 वर्ष
बरामदगी विवरण —
घटना में प्रयुक्त एक लाठी बांस की(आलाकत्ल)
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0-250/2025 धारा 115(2),352,351(2),103(1),3(5) बीएनएस थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय —
प्राइमरी पाठशाल रेलवे स्टेशन भैसा के पास से, आज दिनांकः03.01.2026 को समय 10:50 बजे ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
निरीक्षक अमरजीत चौहान, प्र0नि0 थाना कछवां, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक विनय दूबे, चौ0प्र0 कस्बा कछवां, मीरजापुर ।
मुख्य आरक्षी धनंजय राय, मृदुल यादव, पंचम राम व आरक्षी रंजीत सरोज











Users Today : 20
Users This Year : 6260
Total Users : 18853
Views Today : 23
Total views : 37248