वाराणसी कमिश्नरेट वरुणा जोन में अपराधियों और गो-तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को आज उस समय बड़ी सफलता मिली, जब चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार की कुशल रणनीति और सक्रियता के चलते पुलिस टीम ने दो शातिर गो-तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से वध के लिए ले जाए जा रहे 8 जीवित गोवंश और तस्करी में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन भी बरामद किया है।
भोर में घेराबंदी कर दी गई दबिश पुलिस कमिश्नर वाराणसी के निर्देशन में वरुणा जोन की पुलिस टीम लगातार गश्त पर थी। इसी बीच मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भोहर सोनी ईंट भट्ठे के पास से गो-तस्कर गोवंशों को अवैध रूप से लादकर वध के हेतु ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बिना समय गवाए अपनी टीम के साथ मौके पर घेराबंदी की। शनिवार भोर करीब 06:45 बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 65 CT 7874) से 8 राशि जीवित गोवंश (बछड़ा) बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:
* अंकित राजभर (उम्र 27 वर्ष), निवासी- काकलपुर, चोलापुर, वाराणसी।
* बादल (उम्र 19 वर्ष), निवासी- काकलपुर, चोलापुर, वाराणसी।
इन अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
चोलापुर थाना प्रभारी की टीम का शानदार प्रदर्शन इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार के साथ उनकी जांबाज टीम का विशेष योगदान रहा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दीपक कुमार की इस त्वरित कार्रवाई की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
पुलिस टीम में शामिल प्रमुख सदस्य:
* थानाध्यक्ष दीपक कुमार (चोलापुर)
* उ०नि० प्रदीप सिंह
* उ०नि० अभिजीत सिंह
* कांस्टेबल अमित सिंह, अविनाश शर्मा, देवी प्रसाद, आदित्य कुमार और बीर बहादुर राम।











Users Today : 120
Users This Year : 23911
Total Users : 36504
Views Today : 275
Total views : 71772