वाराणसी- भदोही मार्ग पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, हालांकि रास्ते में ही एक ने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी लोहता राजबहादुर मौर्य ने बताया कि एक कार से तीन लोग जंसा की ओर से चांदपुर की तरफ जा रहे थे। कस्बे के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कार सवार सिद्धार्थ (30), श्रेयस (32) और सुजीत (36) गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में सुजीत पुत्र शिवशंकर निवासी जंसा की मौत हो गई। जबकि दोनों घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।











Users Today : 142
Users This Year : 23933
Total Users : 36526
Views Today : 307
Total views : 71804