चन्दौली धानापुर
ब्लाक परिसर के समीप स्थित लक्ष्य क्लासेस में शुक्रवार को अर्द्धवार्षिक टेस्ट का आयोजन किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।
अर्द्धवार्षिक टेस्ट में कक्षा 10 में विनीत यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वासुदेव द्वितीय एवं अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 9 में अर्जुन प्रथम, गोविन्दा द्वितीय तथा आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 8 में कृष्णा ने प्रथम, अमन ने द्वितीय और आंशिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 7 में रागिनी प्रजापति प्रथम, अर्चिता दुबे द्वितीय तथा दिव्यांश मौर्य तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अबुल सैफ “इनाम” रहे। उन्होंने सर्वप्रथम सरस्वती देवी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इसके पश्चात उत्तीर्ण एवं मेधावी छात्रों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को सही दिशा देती है और छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए।
कार्यक्रम में लक्ष्य क्लासेस के डायरेक्टर पीयूष कुमार मौर्य सहित अब्दुल अहद “सोनू”, अभिषेक, पवन कुमार, पीयूष विद्यार्थी, राहुल, राजा बाबू निषाद एवं आर्यन यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शैलेश यादव ने किया।










Users Today : 2
Users This Year : 6340
Total Users : 18933
Views Today : 2
Total views : 37414