चन्दौली चकिया
नव वर्ष के अवसर पर चकिया तहसील क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।नव वर्ष के पहले दिन लतीफ शाह बांध पर सैलानियों का भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा।सुबह से ही लोग परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे।लतीफ शाह डैम की प्राकृतिक सुंदरता ने लोगों को खासा आकर्षित किया।शांत वातावरण और हरियाली के बीच लोगों ने नए साल का स्वागत किया।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखा गया।लोगों ने फोटो खिंचवाए और यादगार पलों को कैमरे में कैद किया।लतीफ शाह डैम चकिया से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित है।यह कर्मनाशा नदी पर बना एक ऐतिहासिक और दर्शनीय बांध है।नव वर्ष पर यहां दूर-दराज से भी सैलानी पहुंचे।भीड़ को देखते हुएर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।थाना प्रभारी अर्जुन सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे।
उनके नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त रखा गया।
पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा।यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से संचालित किया गया।किसी भी अप्रिय घटना से निपटने केर लिए पुलिस तैयार रही।सैलानियों ने भी पुलिस व्यवस्था की सराहना की।
भीड़ बढ़ने से आसपास के गांवों के लोगों को रोजगार मिला।
स्थानीय दुकानदारों और ठेले वालों की अच्छी बिक्री हुई।इससे क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिली।लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से नव वर्ष का आनंद उठाया।कहीं से किसी तरह की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।दिनभर बांध परिसर में रौनक बनी रही।शाम तक सैलानियों का आना-जाना लगा रहा।नव वर्ष का यह जश्न यादगार बन गया।
थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह ने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर लतीफ शाह बांध पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती और लगातार निगरानी के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। आगे भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।











Users Today : 56
Users This Year : 15623
Total Users : 28216
Views Today : 141
Total views : 56049