सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मतदान स्थल के बाहर बैरिकेडिंग, 12 पदों पर 53 प्रत्याशी मैदान में
~~~~
वाराणसी
बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए आज शुक्रवार को मतदान कराया जा रहा है। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्र के बाहर बैरिकेडिंग की गई है और मतदाताओं को कतारबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जाएगा।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अमरनाथ शर्मा ने बताया कि चुनाव में कुल 12 पदों के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में हैं। बनारस बार एसोसिएशन के कुल 5625 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 3694 आजीवन सदस्य, 1848 साधारण सदस्य और 83 ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिन्होंने ऑल इंडिया बार एग्जाम पास कर लिया है।
मतदान की सुविधा के लिए कुल 17 टेबल और 59 बूथ बनाए गए हैं। टेबल संख्या 1 से 6 तक साधारण सदस्यों के लिए तथा 7 से 16 तक आजीवन सदस्यों के लिए निर्धारित की गई हैं, जबकि 17 नंबर टेबल ऑल इंडिया बार एग्जाम पास मतदाताओं के लिए रखी गई है।
मतदान के दौरान मतपत्र का फोटो लेना सख्त मना है। यदि कोई मतदाता फोटो लेते हुए पकड़ा गया तो उसका मतपत्र तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। मतदान के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी मूल सीओपी (COP) कार्ड लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल में लिया गया फोटो या फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।
इसके साथ ही परिसर में बाहरी व्यक्तियों द्वारा चुनाव प्रचार पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी











Users Today : 55
Users This Year : 15622
Total Users : 28215
Views Today : 140
Total views : 56048