बांग्ला देश की घटना के खिलाफ धार्मिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनियां चंदौली

बांग्लादेश के मयमनसिंह (भालुका) में हिंदू युवक दीपु चंद्र दास को कट्टरपंथी भीड़ द्वारा पीट-पीटकर जिंदा जलाकर मार देने की बर्बर घटना के विरोध में चंदौली जनपद में हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल एवं सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया।

चंदौली के चहनिया प्रखंड में ग्राम चकिया बिहार व पट्टी मैं विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के शीर्ष नेतृत्व में वह कार्यकर्ताओं के द्वारा हिंदू समाज के लोगों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर घटना की कड़ी निंदा की और अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। जिला संयोजक बजरंग दल प्रिंस जी ने कहा कि दीपु चंद्र दास की नृशंस हत्या मानवाधिकार व धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जिसमें जिला गौ रक्षा प्रमुख गौ रक्षा विभाग श्रीमान अंबरीश जी, अनुभव मिश्रा समीर अनुज अनमोल अतुल रूपेश चिंपू उमा कालू भाई रतन मिश्रा आदि विश्व हिंदू परिषद एवं सैकड़ो बजरंग दल को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता ने केंद्र सरकार से मांग की गई कि बांग्लादेश पर राजनयिक स्तर पर दबाव बनाया जाए, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और वहां रह रहे हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत दीपु चंद्र दास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई