चित्रकूट-
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र खोह, विकास खंड कर्वी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उर्वरक बिक्री केंद्र प्रभारी राज कुमार ने बताया कि रबी अभियान 2025-26 में 162 मैट्रिक टन यूरिया, 75 मैट्रिक टन डीएपी और 25.600 मैट्रिक टन एपीएस का सम्भार प्राप्त हुआ है।
उर्वरक वितरण की स्थिति:
– यूरिया: 160.245 मैट्रिक टन
– डीएपी: 75 मैट्रिक टन
– एपीएस: 25.600 मैट्रिक टन
केंद्र पर उपलब्ध स्टॉक:
– 39 बोरी यूरिया उर्वरक (30 किसानों को वितरित)
जनपद में उर्वरक वितरण:
– यूरिया: 7051.590 मैट्रिक टन
– डीएपी: 7001 मैट्रिक टन
– एपीएस: 555 मैट्रिक टन
जिलाधिकारी के निर्देश:
– फार्मर रजिस्ट्री कराए गए कृषकों को वरीयता के आधार पर उर्वरक दिया जाए।
– कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जाए।
– सहकारी समितियों/उर्वरक बिक्री केंद्रों पर फार्मर रजिस्ट्री कैम्प लगाए जाएं।
फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति (ग्राम खोह):
– कुल लाभार्थी: 669
– फार्मर रजिस्ट्री: 348
– शेष: 321 (अतिशीघ्र बनाई जाएगी)
निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक और उपजिलाधिकारी कर्वी को निर्देश दिए गए कि जिला सहायक निबन्धक सहकारिता से समन्वय स्थापित कर फार्मर रजिस्ट्री कैम्प लगाए जाएं।











Users Today : 5
Users This Year : 23947
Total Users : 36540
Views Today : 5
Total views : 71821