दिनांक 30.12.2025 को थाना कपसेठी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय भीषमपुर के पास से मारपीट के संबंध में पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0 205/2025, धारा 191(2)/109/115(2)/352/351(3) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्त आनन्द यादव पुत्र सीताराम यादव, निवासी ग्राम अर्जुनपुर, थाना कपसेठी, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र लगभग 23 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 29.12.2025 को थाना कपसेठी पर वादी बलिराम यादव, जो वर्तमान में प्रधानपति हैं, द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम क्षेत्र में सहारा कम्पनी में पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के मध्य गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी। शोर-शराबा सुनकर वादी प्रधानपति होने के नाते विवाद को शांत कराने हेतु मौके पर पहुंचे।
इसी दौरान अभियुक्त आनन्द यादव पुत्र सीताराम यादव तथा उसके साथियों द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से ईंट से सिर पर प्रहार कर दिया गया, जिससे वादी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उक्त प्रकरण में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए संबंधित मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।










Users Today : 9
Users This Year : 18739
Total Users : 31332
Views Today : 11
Total views : 62262