वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के महेश नगर कॉलोनी में रहने वाले बृजेश तिवारी 75 वर्षीय और 40 वर्षीय उनकी बेटी लता तिवारी सोमवार की रात में घर के भीतर जहर खा लिया। घटना की जानकारी बृजेश तिवारी के भतीजा के घर पहुंचने के बाद होने पर उसने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर नगवा चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को बालाजी नगर स्थित एक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने बृजेश तिवारी को मृतक घोषित कर दिया। जबकि लता का इलाज चल रहा है।
पुलिस बेटे को खोजने में लगी
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ किया गया है। उन्होंने बताया कि परिवार आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इस वजह से परेशान था। अभी उनका बेटा घर नहीं आया है उसको खोजा जा रहा हैं। 75 वर्षीय बृजेश का निधन हो गया बेटी लता का इलाज चल रहा है। इस मामले में एक टीम लगाई गई है।










Users Today : 130
Users This Year : 18717
Total Users : 31310
Views Today : 240
Total views : 62233