दिनांक 29.12.2025 को थाना ऊंज क्षेत्र अंतर्गत मेटा (इंस्टाग्राम) कंपनी की ओर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक युवक द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर “आत्महत्या करने की टैगलाइन के साथ वीडियो/स्टेटस अपलोड करने की जानकारी मिली थी। अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में व शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में उक्त सूचना को गम्भीरता से लेते हुए थाना ऊंज प्रभारी निरीक्षक द्वारा मय पुलिस बल के साथ तत्काल युवक के निवास स्थान पर पहुंचकर युवक व उसके परिजनों से विस्तृत वार्ता की गई।
जांच में पाया गया कि उक्त वीडियो/स्टेटस में आत्महत्या का कोई प्रयास नहीं किया गया था, बल्कि युवक द्वारा भूलवश आत्महत्या करने जैसी टैगलाइन के साथ स्टेटस अपलोड कर दिया गया था। युवक पूरी तरह सुरक्षित व स्वस्थ है तथा उसकी आत्महत्या करने की कोई मंशा या इरादा नहीं है। वह वर्तमान में सामान्य रूप से अपने परिवार के साथ है। थाना प्रभारी द्वारा युवक एवं उसके परिजनों को सोशल मीडिया पर इस प्रकार की संवेदनशील टैगलाइन/कैप्शन लगाने के गम्भीर परिणामों से अवगत कराया गया तथा हिदायत दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या या अन्य परेशानी होने पर निम्न विकल्प अपनाने की सलाह दी गई:
तत्काल डायल 112 पर कॉल करें
निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें परिजनों/विश्वसनीय मित्रों से खुलकर बात करें थाना ऊंज पुलिस द्वारा युवक की काउंसलिंग की गयी तथा परिजनों को उसकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही यह विश्वास दिलाया गया कि स्थानीय पुलिस किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में त्वरित सहायता हेतु सदैव तत्पर है।
काउंसलिंग करने वाली पुलिस टीम थाना ऊँज-
01. वरिष्ठ उ0नि0 बृजेश कुमार राय
02. हे0का0 विकाश कुमार
03. का0 चन्द्रदीप
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820