चकिया
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत रविवार को लक्ष्मी पैलेस, निर्भयदास (अहरौरा रोड), चकिया में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ।
मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी संजीव गोड ने कहा कि “अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारत की राजनीति में सुशासन, संवेदनशीलता और राष्ट्रवाद का जीवंत प्रतीक थे। उनके विचार और आदर्श आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।”
विशिष्ट अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि “अटल जी ने राजनीति को मर्यादा, संवाद और विकास से जोड़ा। देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने किया।

समापन जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि “अटल जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र निर्माण का संकल्प साकार होगा।”
इस अवसर पर चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या, पूर्व जिला महामंत्री अनिल तिवारी, मंडल अध्यक्ष आशु गुप्ता, शुभम मोदनवाल, प्यारेलाल सोनकर, दीपक चौहान, सारांश केसरी, दिव्या जायसवाल, रिंकू विश्वकर्मा, विपिन सिंह लल्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820