मीरजापुर
सकल हिंदू समाज की ओर से छानबे के बिहसडा बाजार मे भव्य हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक गायक अनूप सिंह और उनके साथीकलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सामूहिक वन्दे मातरम् गायन के साथ-साथ शिवेश स्टडी पॉइंट के छात्रों द्वारा नृत्य और साहसिक कर्तब प्रस्तुत किए गए। अध्यक्षता भाई लाल ने किया। पूज्य संत के प्रतिनिधि के रूप में कौशल प्रसाद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख संजीव कुमार जी ने कहा कि “हम प्राय: अपने अधिकारों की बात तो करते हैं, लेकिन नागरिक कर्तव्यों को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक का उपयोग बंद कर देना चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने संघ के द्वारा चलाए जा रहे महा अभियान पंच परिवर्तन से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की सामूहिक आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर रवि जी एवं सूरज जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष सेठ , बेटू सेठ, गोवर्धन , गुरु प्रसाद , विनय सेठ , राजकुमार , प्रीतम , रिशु , अभिषेक , शिवेश , खंड प्रचारक कल्याण जी एवं खंड कार्यवाह -दिलीप सहित सैकड़ो हिंदू परिवार इस भब्य हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।











Users Today : 2
Users This Year : 23944
Total Users : 36537
Views Today : 2
Total views : 71818