सकलडीहा
विकास खण्ड के गांवो में इस समय छुट्टा पशु किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है।छुट्टा पशु किसानों की लगाई गई फसल को बर्बाद कर रहे हैं।जिससे किसान काफी परेशान हैं।किसानों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी अभीतक इनको पकड़ा नही गई।
दरअसल सकलडीहा विकास खण्ड के अमावल,डेढावल गांव में छुट्टा पशु किसानों की लगाई हुई गेंहू,सरसों सहित अन्य फसलो को खा रहे है।दर्जनो के संख्या में यह पशु एक खेत से दूसरे खेत मे हरे गेंहू के पौधों की खा रहे है।इसके साथ ही सरसो,आलू,अरहर की फसलो को पैर से रौंद रहे है।
जिससे फसलें बर्बाद हो रही है।किसान बच्चा सिंह, महेंद्र सिंह,सतीश सिंह का आरोप है।कि इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई।लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।चेताया कि जल्द समस्या से निजात नही मिली तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार सिंह का कहना है कि जल्द पशुओं को पकड़ गो आश्रय केंद्र में छोड़ा जाएगा।










Users Today : 6
Users This Year : 18736
Total Users : 31329
Views Today : 7
Total views : 62258