स्काउट एवं गाइड की सातवीं जिला रैली का हुआ भव्य समापन, मंडल रेल प्रबंधक ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

डीडीयू नगर

पूर्व मध्य रेल भारत स्काउट एवं गाइड, डीडीयू की ओर से पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज, डीडीयू में आयोजित सातवीं जिला रैली का समापन समारोह शनिवार की देर शाम आयोजित हुआ। इस अवसर पर आयोजित ग्रैंड कैंप फायर में स्काउट एवं गाइड द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस रैली में स्कूल ओपेन ग्रुप विजेता रहा, जबकि यूरोपियन ग्रुप एवं मदर टेरेसा ग्रुप उप विजेता घोषित किए गए।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

महिला कल्याण संगठन, डीडीयू मंडल की अध्यक्षा चित्रा सिंह की मौजूदगी में ग्रैंड कैंप फायर का आयोजन किया गया। इसमें स्काउट, गाइड, रोवर्स एवं रेंजर्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सह मुख्य जिला आयुक्त दिलीप कुमार, जिला आयुक्त स्काउट सह वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी उज्ज्वल आनंद, जिला आयुक्त गाइड सह वरीय मंडल अभियंता स्वाति राज तथा विभिन्न शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए कैम्प साइट में आकर्षक गेट, कैम्प क्राफ्ट, फूड प्लाज़ा आदि ने दर्शकों का मन मोह लिया। पांच दिवसीय इस स्काउट गाइड जिला रैली की शुरुआत 24 दिसंबर को हुई थी। इसमें डीडीयू जिला संघ के पाँच ग्रुपों से लगभग 400 से अधिक स्काउट, गाइड, रोवर्स एवं रेंजर्स ने भाग लिया।

रैली के दौरान प्रतिभागी टीमों ने मार्च पास्ट, कलर पार्टी, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, माइम शो, बैक वुड्समैन कुकिंग, रंगोली, वेशभूषा प्रदर्शन आदि विविध गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। सभी ग्रुपों ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

रविवार को सुबह प्रार्थना के साथ रैली का विधिवत समापन हो गया।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।