मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में निर्माणाधीन राष्ट्रीय कैडेट कोर ट्रेनिंग एकेडमी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर दिया। एकेडमी का निर्माण 47.88 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जो जून 2026 तक पूरा होगा। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए एक नया गौरव होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर ट्रेनिंग एकेडमी गोरखपुर सहित समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए नया गौरव होगा। मजदूरों की संख्या बढ़ा कर इसके निर्माण कार्य में तेजी लाएं। निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता में किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी रविवार शाम ताल कंदला में निर्माणाधीन राष्ट्रीय कैडेट कोर ट्रेनिंग एकेडमी का निरीक्षण करने सड़क मार्ग से पहुंचे थे। उन्होंने एकेडमी के मॉडल और ड्राइंग मैप का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी की। निर्माणाधीन भवन का भ्रमण कर भौतिक प्रगति का भी जायजा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने हॉस्टल, स्टाफ आवास, मेस के निर्माण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था सीएण्डडीएस के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार चौरसिया, परियोजना प्रबंधक विवेक कुमार, स्थानिक अभियंता के एम सिंह को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निर्माण करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों कमिश्नर डॉ अनिल ढींगरा और जिलाधिकारी दीपक गुप्ता से कहा कि वे इसका आवधिक पर्यवेक्षण करते रहें। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था की तरफ से बताया गया है 60 प्रतिशत निर्माण हो चुका है। निर्धारित समय तक इसे लोकार्पण के लिए तैयार कर दिया जाएगा। मिट्टी भराई और चाहरदीवारी निर्माण के लिए यूपी सिडको को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान एनसीसी के बिग्रेडियर परिमल भारती, कर्नल विशाल दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर अमरनाथ सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।











Users Today : 9
Users This Year : 6249
Total Users : 18842
Views Today : 11
Total views : 37236