दिनांक 28.12.2025 दिन रविवार को समय 11.00 बजे थाना जल पुलिस दशाश्वमेध घाट पर आगामी नव वर्ष / माघ मेला को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सहायक पुलिस आयुक्त जल पुलिस श्री विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जल पुलिस चौकी दशाश्वमेध घाट पर एक गोष्ठी आहुत की गयी
जिसमें उपस्थित प्रभारी निरीक्षक जल पुलिस राज किशोर पाण्डेय, उ०नि० शशि प्रताप सिंह व उ०नि० रामप्रवेश सिंह तथा 11 बटालियन एनडीआरएफ 30 नि० अंकुर गंगवार एवं समस्त घाटों के सम्मानित माँझीगण, बोट मालिक, बोट चालक, उपस्थित रहें मीटिंग का उद्देश्य नव वर्ष / माघ मेला पर आने वाले श्रद्धालुओं/ स्नानार्थीगण की सुरक्षा व्यवस्था व नौका संचालन के संबन्ध में सभी माँझीगण को निम्न बिन्दुओं पर दिशा-निर्देश देते हुए अवगत कराया गया जो निम्नवत है-
1. नांव पर क्षमता से अधिक व्यक्तियों को किसी भी दशा में नहीं बैठाया जायेगा।
2. प्रत्येक नाव में नाव चालक जीवन रक्षक उपकरण ट्यूब, रस्सा आदि रखेगें।
3. किसी भी दर्शक श्रद्धालु को नाव पर बैठाने से पूर्व किराया पहले तय कर लेगें बाद में किराया को लेकर किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं होना चाहिए।
4. नाव में असुरक्षित सामान जैसे- आग, बीडी के टुकड़े एवं जलती हुई माचिस की तीली न फेकी जाये।
5. कोई भी नाविक मादक पदार्थों का सेवन करके नाव का संचालन नहीं करेंगे। किसी नाविक को मादक पदार्थों का सेवन करके नाव चलाते हुए पाये जाने पर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
6. गंगा जी में बोट मे सवारी करते समय बिना लाइफ जैकेट धारण किये यात्रा कराना पूर्णतया प्रतिबंधित है।
7. नाबालिक बच्चों से नौका संचालन न करायें।
8. छोंटी / चप्पू बोट का संचालन गंगा जी सायं 04.00 बजे के बाद न करें।
9. इस समय माँ गगा की सायंकालीन आरती तीन घाटों पर जैसेः दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, नमो घाट पर हो रही है। अतः आप सभी मांझीगण अपनी बोटो को एक जगह एकत्रित कर भीड़ न लगायें। उपरोक्त तीनों घाटों पर गंगा आरती दिखाये।










Users Today : 8
Users This Year : 18738
Total Users : 31331
Views Today : 10
Total views : 62261