वाराणसी
जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण ठंड, घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र अहम निर्णय लिया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद में संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों का संचालन 29 और 30 दिसंबर को बंद रहेगा। इस दौरान शिक्षक विद्यालय आएंगे।
इस आदेश के तहत राजकीय, बेसिक शिक्षा परिषद, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं। अत्यधिक ठंड और खराब मौसम के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
हालांकि, विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय एवं प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।











Users Today : 151
Users This Year : 23942
Total Users : 36535
Views Today : 319
Total views : 71816