थाना जिगना, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.12.2025 को वादी राजीव कुमार सिंह पुत्र हुबनारायण सिंह निवासी कोलेपुर थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात चोरो के विरूद्ध वादी के घर के बाहर से धान की बोरी चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-389/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जिगना को अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिए गए ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 28.12.2025 को उप-निरीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र से 02 अभियुक्तों 1. श्याम सुन्दर केसरी पुत्र रविशंकर केसरी निवासी नागवासी थाना जिगना जनपद मीरजापुर व 2. मूलचन्द्र पुत्र स्व0 भूवर निवासी कोलेपुर थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर मौके से चोरी की धान के बोरे व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्सा बरामद किया गया । थाना जिगना पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2. थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने व वीडियों वायरल करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार—
थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.12.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी/पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने व वीडियों बनाकर वायरल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-432/2025 धारा 64(1),64(2)(एम),351(3),352 बीएनएस व 67ए आई.टी. एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी थाना विन्ध्याचल को अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 28.09.2025 को निरीक्षक श्रीकान्त पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त चन्द्रभान बिन्द उर्फ लुकुडू पुत्र रजिन्द्र बिन्द उर्फ चुण्डी निवासी ग्राम बनवारीपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तारी कर कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
3. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 24 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0देहात-05
थाना चिल्ह-03
थाना अदलहाट-05
थाना जमालपुर-01
थाना ड्रमण्डगंज-03
थाना मड़िहान-06
थाना राजगढ़-01











Users Today : 151
Users This Year : 23942
Total Users : 36535
Views Today : 319
Total views : 71816