वाराणसी । वाराणसी महमूरगंज स्थित द अल्टीमेट कॉम्बैट फिटनेस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें वेट लॉस चैलेंज फिटनेस चैलेंज एवं इस वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला संसदीय खेल प्रतियोगिता में जो भी खिलाड़ी पदक प्राप्त किया उनका सम्मान किया गया तथा किक बॉक्सिग, कलर बेल्ट एवं ब्लैक बेल्ट परीक्षा का आयोजन भी किया गया

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खालिद अंसारी (मैनेजिंग डायरेक्टर कोरल ग्रुप) एवं रूमाना अंसारी, अनुराग श्रीवास्तव (अ मेच्योर किक बॉक्सिग के संस्थापक एवं चेयरमैन ) उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईएसओ दिव्या वर्मा, विश्वास राव (बॉडीबिल्डिग महासचिव) अर्जुन शेट्टी (जुंबा प्रशिक्षक), विकास मौर्य (किक बॉक्सिग जिला सचिव) अरविंद जयसवाल, ज्ञानेंद्र पटेल अजय यादव (राष्ट्रीय खिलाड़ी) ज्योति सोनकर (कराटे कोच) खुशी सिंह (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) मौजूद रहे
इस समारोह में द अल्टीमेट चैलेंज में पुशप, बर्पिज, प्लैंक, पंच किक्स हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों एवं फिटनेस मेंबर के द्वारा प्रतिभाग किया गया, खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र और उपहार से सम्मानित किया गया इस आयोजन के संचालक एवं द अल्टीमेट के डायरेक्टर संतोष कुमार राय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं जानवी यादव प्रबंधक, अरविंद पटेल अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के द्वारा संपन्न किया गया धन्यवाद ज्ञापन संतोष कुमार राय द्वारा दिया गया








Users Today : 56
Users This Year : 10928
Total Users : 23521
Views Today : 110
Total views : 46139