थाना बड़ागाँव क्षेत्र अन्तर्गत मिर्जापुर भेलखा के पास एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर देने वाले एक नफर वांछित अभियुक्त को बडागाँव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं श्रीमान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 27.12.2025 को थाना बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा मिर्जापुर भेलखा के पास एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर देने वाले एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 27.12.2025 को थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिया गया कि वादी के भाई अश्वनी सिंह उर्फ मोनल पुत्र स्व० त्रिभुवन सिंह निवासी ग्राम भेलखा थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी का दिनांक 26.12.2025 की रात में मिर्जापुर भेलखा गाँव के पास बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पर अभियोग पंजीकृत कर उक्त घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण की तलाश थाना बड़ागाँव पुलिस कर रही थी कि मुखबिर खास द्वारा धानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा थाना बड़ागाँव को सूचना दिया गया

कि मुकदमे से सम्बन्धित वांछित एक नफर अभियुक्त लवकुश पटेल उर्फ लालू पुत्र सुरेश पटेल निवासी ग्राम इदिलपुर थाना बडागांव जनपद वाराणसी ग्राम इन्दरखापुर चक्का सीमा पर पुलिया के पास खड़ा है तत्पश्चात थानाध्यक्ष थाना बड़ागाँव व मौजूद पुलिस बल द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान से एक नफर वांछित अभियुक्त उपरोक्त को घेराबन्दी बनाकर उसके जुर्म से अवगत कराते हुए दिनांक 27.12.2025 को गिरफ्तार कर अभियुक्त को थाना स्थानीय पर लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। आरोपी का नाम ज्ञात है। लवकुश पटेल उर्फ लालू पुत्र सुरेश पटेल निवासी ग्राम इदिलपुर थाना बडागांव जनपद वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष

गिरफ्तारी का दिनांक समय व स्थान-

दिनांक 27.12.2025 स्थान इन्दरखापुर चक्का सीमा पर पुलिया के पास थाना बड़ागाँव कमि) वाराणसी।

पंजीकृत अभियोग जिसके अन्तर्गत गिरफ्तारी हुई है का विवरण –

मु0अ0स0 0526/2025 धारा 191(3), 103(1),3 (5) बीएनएस कमिश्नरेट वाराणसी।

अभियुक्त लवकुश पटेल उर्फ लालू पुत्र प्रेश पटेल अपराधिक इतिहास का विवरण –

मु0अ0स0 0526/2025 धारा 191(3),103(1),3(5) बीएनएस थाना बड़ागांव कमिश्नरेट वाराणसी

मु0अ0स0-137/2020 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी

पूछताछ अभियुक्त –

अभियुक्त से उक्त घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बता रहे है कि दिनांक 26.12.2025 को ग्राम मिर्जापुर भेलखा के पास एक व्यक्ति से विवाद हो जाने के कारण मैने अपने साथियों के साथ गुस्से में आकर उसे धारदार हथियार से मार दिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी। बाद में पता चला कि हम लोगो के खिलाफ थाना बड़ागाँव पर मुकदमा लिखा गया है इसी के डर से मै आज कही भागने कि फिराक में था कि आप लोगो ने पकड़ लिया।

पुलिस टीम का विवरणः

अजय कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष थाना बड़ागाँव कमिश्नरेट वाराणसी

उ0नि0 अभिषेक कुमार राय थाना बडागांव कमिश्नरेट वाराणसी

उपनिरीक्षक रवीन्द्रनाथ दुबे, थाना बड़ागांव कमिश्नरेट वाराणसी

हे0का0 आनन्द सिंह थाना बडागांव कमिश्नरेट वाराणसी

अभिषेक वर्मा थाना बड़ागांव कमिश्नरेट वाराणसी

का० लालजी कुमार थाना बडागांव कमिश्नरेट वाराणसी

का० अभिषेक कुमार थाना बड़ागाँव कमिश्नरेट वाराणसी

 

रिपोर्ट जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।