चन्दौली
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आई0पी0एस0) व क्षेत्राधिकारी सदर, देवेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चंदौली के कुशल नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम द्वारा कैली रोड रोड के पास चेकिंग के दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि नाजायज शराब पिट्ठू बैग में लेकर मझवार रेलवे स्टेशन के गेट न0-2 पगडण्डी रास्ते से ट्रेन पकडकर बिहार की तरफ जाने वाले है, उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मझवार रेलवे स्टेशन के गेट न0 2 के पास से 02 अभियुक्तों को कुल लगभग 15 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1.नाम रोशन कुमार पुत्र अजीत रजक उम्र 22 वर्ष नि0 ग्राम संदेश थाना संदेश जिला आरा बिहार व 2.नाम संदीप कुमार झा पुत्र मनोज कुमार झा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पकड विन्डा थाना बेतिया जिला बेतिया विहार के रुप में हुई है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0स0 380/2025 धारा 60 आ0 अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 11
Total views : 71827