➡️ घायल अभियुक्त के कब्जे से लगभग ₹ 1.25 लाख रूपये मूल्य के ठगी किये गये जेवरात व जेवरात विक्रय का 25,000 रूपये नगद तथा अवैध असलहा कारतूस, 01 मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 27.12.2025 को थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए थाना क्षेत्र में हुई टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ पिन्टू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा नि0 सोनारी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
घायल अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा खोखा कारतूस, जिन्दा कारतूस घटना में प्रयुक्त मो0सा0 बजाज प्लेटिना बिना नम्बर प्लेट तथा लगभग ₹ 125000 रूपये मूल्य का ठगी किया गया जेवरात व जेवरात विक्रय का 25000 रूपये नगद, व एक अदद मोबाईल एण्ड्रायड बरामद हुआ
1. घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 18.12.2025 को थाना निजामाबाद अन्तर्गत ग्राम बङहरिया में पूजा पाठ कराने के बहाने महेन्द्र मौर्य के घर के औरतो से ठगी कर सोने के जेवरात (दो झुमका , एक मंगलसूत्र , एक जोङी बाली ) लेकर चले जाना के सम्बंध में घटित हुई थी । इस संबंध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 412/25, धारा 318(4) BNS पंजीकृत हुआ था।
जांच में नाम प्रकाश में आए आरोपी:
1. कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ पिन्टू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा नि0 सोनारी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
2. मुठभेड़ व गिरफ्तारी का विवरण
➡️दिनांक 27.12.2025 को थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ पिन्टू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा नि0 सोनारी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बङागांव नहर पुलिया पर जेवरात बेचने हेतु व्यक्ति का इंतज़ार कर रहा है ताकि पूरे जेवरात बेच सके।
➡️पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर आत्मसमर्पण हेतु कहा गया, जिस पर आरोपी कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ पिन्टू ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे पकड़ लिया गया। समय लगभग 05.55 बजे, घायल आरोपी को पुलिस टीम द्वारा तत्काल CHC रानी की सराय उपचार हेतु भेजा गया ।
3. बरामदगी
अभियुक्त के कब्जे व निशानदेही से निम्न वस्तुएँ बरामदः
*अवैध शस्त्र
* एक अदद तमंचा .315 बोर
* एक जीवित कारतूस .315 बोर
* एक खोखा कारतूस .315 बोर
*ठगी का जेवरात (एक मंगल सूत्र, एक लाकेट , एक जोङी झुमका (कीमत लगभग 1.25 लाख रूपयें व 25000 रूपये जेवरात विक्री का नगद )
* 01 मोटरसाइकिल
4. पूछताछ विवरण/अपराध का तरीका (Modus Operandi)
गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ पिन्टू शातिर किस्म का टप्पेबाज है, जो पूजा-पाठ के बहाने महिलाओं को अपने जाल में फँसाता था। वह ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वयं को साधु/पंडित बताकर घरों में प्रवेश करता और किसी अनिष्ट या दोष का भय दिखाकर महिलाओं का विश्वास जीत लेता था।
पूजा के नाम पर वह महिलाओं से उनके कीमती सोने के जेवरात मंगवाकर मंत्र पढ़ने का नाटक करता और मौका पाकर जेवरात लेकर फरार हो जाता था। बाद में वह जेवरात बेचकर पैसा प्राप्त करता और स्थान बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास करता था।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।
5. अभियोग पंजीकरण
* मु0अ0सं0- 416/25 धारा 109 BNS व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
6. अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0सं0 412/25 धारा 318(4),317(2) बीएनएस थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ
07.गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह , व0उ0नि0 सविन्द्र राय , उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा , उ0नि0 दिलीप आनन्द , हे0का0 धर्मेन्द्र यादव , हे0का0 जगदीश सोनकर , हे0का0 अतेन्द्र गौतम , म0का0 गरिमा सिंह थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ










Users Today : 8
Users This Year : 6346
Total Users : 18939
Views Today : 10
Total views : 37422