ईसाई धर्मावलंबी के लोग धूमधाम से मना रहे क्रिसमस का जश्न,क्रिसमस पर यूरोपियन कॉलोनी में लगे मेले में उमड़ रहे लोग

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली डीडीयू नगर

क्रिसमस का पर्व 24 दिसंबर की रात यानी बुधवार की रात से शुरू हो गया। यूरोपियन कालोनी स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में बीती मध्य रात प्रभु यीशु का दर्शाया गया झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। तत्पश्चात आज गुरुवार पूरा दिन मेले का आयोजन चलेगा। इस पर्व को ईसाई धर्मावलंबी धूमधाम से मनाएंगे। इस दौरान एक तरफ जहां चर्चा में सामूहिक प्रार्थना हुई। वहीं नगर में निवासरत क्रिश्चियनों के घरों में केक बनाने का भी कार्यक्रम जारी है।

रेलवे के यूरोपियन कॉलोनी स्थित गिरजाघर में क्रिसमस पर्व पर प्रातः प्रार्थना हुई। इसके पूर्व रंग-रोगन के साथ ही प्रभु के जन्म से संबंधित झांकियों को सजाने-संवारने का कार्य पूरा हो गया था। प्रार्थना के बाद चर्च व उसके आसपास के इलाके में मेले जैसा माहौल हो गया है। सभी धर्मों के लोग वहां पहुंचकर प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित झांकियों का दर्शन कर रहे हैं। प्रभु यीशु का जन्म अर्धरात्रि में होने के बाद मिस्सा बलिदान पूजा की गई। तत्पश्चात यीशु की जन्म की झांकी जुलूस के साथ चर्च से लाकर दर्शन के लिए चरनी में रखा गया। यहां लोग एक- दूसरे को क्रिसमस पर्व की मैरी क्रिसमस बोलकर बधाई दे रहे हैं।

गुरुवार की अर्धरात्रि तक यह पर्व अनवरत चलता रहेगा। हालांकि इस वर्ष चर्च के समीप मेला नहीं लगाया गया है। क्योंकि मंडल रेल प्रबंधक ने कॉलोनी के अंदर स्थित चर्च के समीप मेला लगने की वजह से भद्दगी की मिली खुफिया रिपोर्ट के आधार पर चर्च के पास मेला लगाए जाने की अनुमति नहीं दी। इस कारण यह मेला डीआरएम कार्यालय से सीधे जाने वाले रास्ते पर चौराहे के बाद तिकोनिया पोखरा व कुढ़े खुर्द गांव जाने वाले सड़क और लगाये गये हैं। मार्ग के दोनों तरफ झूले, चरखी, व्यंजनों की दुकानों सहित प्रभु यीशु से संबंधित चित्र व मूर्ति की दुकानें लग गई हैं। चर्च में क्रिसमस ट्री को भव्य रूप से सजाया गया है। फादर विजय शांति राज ने बताया कि बुधवार रात बारह बजे से प्रभु के जन्म की खुशी में प्रार्थना शुरू हुई। जो 25 दिसंबर की देर रात तक चलेगा।

बच्चों को छोटा व परिवार के लिए फैमिली पैक की रही मांग

क्रिसमस पर्व हो और केक की मांग न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। ईसाई समुदाय के लोग मानवता का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर केक काटते हैं। पर्व पर केक पार्लर की दुकानें पहले ही सज-धजकर तैयार हो गई थी। क्रिसमस पर फ्लम केक की मांग अधिक है। सबसे अधिक मांग हैंड मेड केक की हो रही है। 300 से लेकर 1200 रुपये किलोग्राम तक केक बिक रहा है। बच्चों के लिए छोटे आकार का और परिवार के लिए फैमिली पैक की मांग रही। वहीं काजू, पिस्ता, बादाम केक ने भी दुकानों की शोभा बढ़ाई है। पाइनएप्पल, बटर स्कॉच, ब्लैक फॉरेस्ट, ब्लैक बैरी के केक भी बिक रहे हैं। क्रिसमस पर्व को लेकर बाजार गुलजार है।

 

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।