अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल काशी के द्वारा तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर तुलसी पूजन, सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं बच्चों के द्वारा सनातन धर्म को समझने एवं सनातन धर्म के प्रति सजग रहने हेतु चित्र प्रदर्शनी में प्रभु श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम के विचारों को अनुसरण करते हुए सभी बच्चों ने श्री कृष्णा, हनुमान जी, महादेव, माता आदि शक्ति का चित्र बनाया उसके पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया ।
जिस में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री तरुण कुमार शुक्ला, प्रांत संगठन महामंत्री संजय दुबे जी एवं राष्ट्रीय छात्र परिषद काशी प्रांत के महामंत्री अशोक सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए, आशीर्वचन पूज्य संत रामानुज कोट के महंत राम प्रपन्नाचार्य बाबा बालक दास ने दिया,

चित्र प्रदर्शनी के समापन के बाद रॉयल मसाले के तरफ से बच्चों को डायरी,पेन पुरस्कार स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय बजरंग दल काशी विभाग के अध्यक्ष मल्लू राजभर जी, महामंत्री श्रवण कुमार मौर्य, राष्ट्रीय महिला परिषद के अध्यक्ष संध्या सिंह , ओम परिवार के महानगर अध्यक्ष प्रफुल्ल शुक्ला , राष्ट्रीय बजरंग दल के पूर्व महामंत्री हरिनाथ सिंह , महानगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार, नवरत्न कुमार, आर्यन विश्वकर्मा, अंकित सेठ,
अरविंद शर्मा, अखिलेश वर्मा, रोहित कुमार, कृष्ण वर्मा, राहुल, अभिराज, अक्षत, स्पर्श,देवांश, शिवम सिंह चौहान, शिवम पांडे, आशु राजभर, आकाश यादव, मनीष सिंह, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, विजय वर्मा, कौशल ,शक्ति सिंह अंश,यशस्वी मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन अर्जुन कुमार मौर्य के द्वारा किया गया












Users Today : 6
Users This Year : 18856
Total Users : 31449
Views Today : 6
Total views : 62501