रोहनिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर पर्यावरण विद एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड अंबेसेडर अनिल कुमार सिंह के अगुवाई में गुरुवार को ग्राम प्रधान रमेश शाहनी के आवास पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, 95बटालियन सीआरपीएफ के सूबेदार मेजर और पीआरओ प्रवीण सिंह की पूरी टीम,

जेन काशी हास्पिटल की निदेशिका डिम्पल परमार, मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह द्वारा क्षेत्र से आए हुए सैकड़ो असहाय जरूरतमंद बुजुर्ग लोगो को कंबल वितरण किया गया और मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप में सभी को मुफ्त में जांच व दवाइयां बांटी गई। पर्यावरण विद अनिल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया।











Users Today : 8
Users This Year : 18858
Total Users : 31451
Views Today : 8
Total views : 62503