चन्दौली डीडीयू नगर
भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। हालांकि, यह बढ़ोतरी 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा पर लागू नहीं होगी। इस निर्णय को लेकर यात्रियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
यात्री आमिष अली खान ने किराए में वृद्धि पर असहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को अधिक परेशानी होगी, खासकर उन छात्रों को जो दैनिक यात्रा करते हैं या बिहार जैसे दूरदराज के गांवों से दिल्ली आकर पढ़ाई करते हैं। उनके लिए जनरल डिब्बे में यात्रा करना पहले से ही चुनौतीपूर्ण होता है।
एक अन्य यात्री, बुटान अहमद ने किराए में कमी की मांग की। उन्होंने बताया कि यात्रियों को अक्सर टिकट मिलने में कठिनाई होती है, और ऑनलाइन बुकिंग के दौरान भी भुगतान प्रक्रिया पूरी होने से पहले सीटें भर जाती हैं। ऐसे में किराए में बढ़ोतरी उचित नहीं है।
सीआईएसएफ में कार्यरत यात्री वेद प्रकाश ने भी किराए में वृद्धि का विरोध किया। उन्होंने रेलवे से मांग की कि ट्रेनों का संचालन समय पर हो और टिकट की दरें वर्तमान स्तर पर ही बनी रहें।











Users Today : 8
Users This Year : 18858
Total Users : 31451
Views Today : 8
Total views : 62503