चन्दौली सैयदराजा
पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी महोदय, वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी के निर्देशन में आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार* के कुशल पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद थाना सैयदराजा के नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वार थाना सैयदराजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 370/2025 धारा 103(1)/317(3)/305/331/3(5)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 1. नागेश्वर प्रसाद उर्फ रिंकू पुत्र स्व0 देव मूरत प्रसाद निवासी ग्राम कठेज थाना मोहनियाँ जिला भभुआ बिहार 2- मनोज मुसहर पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम तेलडा थाना शिवसागर जिला रोहतास बिहार को ग्राम दुधारी व नौबतपुर से गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय द्वारा गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूर्व की घटना-
दिनाँक 15.12.2025 को समय लगभग 02.00 बजे रात्रि में मुन्ना पुत्र स्व० राममूरत नि०ग्रा० दुधारी (तेन्दुहान) थाना सैयदराजा तहसील व जनपद चन्दौली के घर में चोरी की घटना कारित की जा रही थी मुन्ना व उनके परिजन द्वारा खडबड की आवाज सुनकर उठ गये और चोरी की घटनाकारित कर रहे व्यक्तियों को मना किया गया तो चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त द्वारा फायर कर दिया गया जिससे मोनू पुत्र मुन्ना उम्र लगभग 15 वर्ष को गोली लगी जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय चन्दौली लाया गया जहाँ डाक्टरों द्वारा मोनू को मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 370/2025 धारा 103(1)/317(3)/305/331/3(5)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर पूर्व में 02 अभियुक्तों के गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई हैं।











Users Today : 10
Users This Year : 18860
Total Users : 31453
Views Today : 10
Total views : 62505