भदोही 25 दिसंबर 2025
भदोही नगर स्थित मर्याद पट्टी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला महामंत्री मनीष दुबे के कार्यालय पर भारतीय धर्म संस्कृति के रक्षक वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। नेहा अविनाश महाराजा बिजली पासी के शौर्य को याद करते हुए वक्ताओं ने उन्हें भारतीय धर्म संस्कृति का रक्षक बताया।
इस अवसर पर काशी विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय जी को भी याद किया गया। उनके द्वारा स्थापित काशी विश्वविद्यालय आज पूरी दुनिया में शिक्षा का प्रमुख केंद्र है साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को भी लोगों ने याद किया उन्हें भारतीय राजनीति का आजाद शत्रु बताते हुए लोगों ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई सर्वमान्य नेता थे जिन्हें पक्ष एवं पक्ष दोनों का बराबर सम्मान मिला।
इस अवसर पर 31 जन समूह ने माता तुलसी का भी पूजन किया और आज के दिवस को विशेष दिवस बताते हुए माता तुलसी के संबंध में पौराणिक कथाओं का भी वर्णन किया और आरोग्य देने वाले एक विशिष्ट पौधे के रूप में भी उसके महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद काशी प्रांत महामंत्री तरुण कुमारशुक्ल,जिला महामंत्री मनीष दुबे, युवा नेता विनीत बरनवाल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भदोही अशोक जायसवाल,सभासद अरविंद मौर्य,शिव प्रकाश सरोज,रमेश सरोज,भगवती जायसवाल,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष,कमलेश जायसवाल, संजय जयसवाल,उमेश पांडे,पीटर दुबे समेत अनेक नागरिक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – फारुक जाफरी











Users Today : 3
Users This Year : 6243
Total Users : 18836
Views Today : 5
Total views : 37230