चन्दौली नौगढ़
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार रावत* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव थाना नौगढ़ के नेतृत्व में थाना नौगढ़ टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त
सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा छानपाथर के रास्ते से बिहार ले जा रहे मोटरसाइकिल सवार शराब तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ग्राम नोनवट छानपाथर मोड़ के पास 03 मोटर साइकिल से 06 बोरी में 27 पेटी (1215 पाउच) कुल 243 लीटर अवैध देशी शराब की बरामदगी करते हुए 02 शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा 02 शराब तस्कर मौके से फरार हो गये। ।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 103/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 12
Total views : 71828