चन्दौली
(डीडीयू) मंडल द्वारा सासाराम और रफीगंज स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना उचित प्राधिकार के यात्रा कर रहे 825 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने के तौर पर 3 लाख 83 हजार रुपए का राजस्व अर्जित किया गया।
यह अभियान बिना टिकट या अनुचित प्राधिकार के यात्रा की रोकथाम के लिए डीडीयू मंडल द्वारा चलाए जा रहे लगातार प्रयासों का हिस्सा है। जांच के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ और सुरक्षा बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी।
पूरे स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश/निकास के सभी बिंदुओं पर और आवागमन वाली ट्रेनों में गहनता से टिकटों की जांच की गई। यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की सलाह भी दी गई और जागरूकता बढ़ाई गई।
अभियान के दौरान टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने का अनुरोध किया है।
रेलवे ने बताया कि टिकट काउंटर, वेबसाइट, मोबाइल ऐप और एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) के माध्यम से टिकट लेना अब और भी सरल हो गया है। बिना टिकट यात्रा करना एक दंडनीय अपराध है।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 12
Total views : 71828