वाराणसी 24 दिसंबर,2025 मंडल रेल प्रबन्धक वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन में एवं मंडल क्रीडा अधिकारी बालेन्द्र पॉल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आज 24 दिसम्बर 2025 को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच संरक्षा और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया । संरक्षा विभाग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन बनाए ।
संरक्षा की तरफ से असलम ने 21 बाल पर एक चौके और दो छक्के की मदद 26 रन,ऋषि ने 9 बाल पर चार चौके की मदद से 16 रन धनंजय ने 21 बाल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन और प्रमोद ने 17 बाल पर दो चौके की मदद से 13 रन बनाए ।

इंजीनियरिंग की तरफ से शुभम ने चार ओवर में 16 रन देकर कर दो विकेट, अश्विनी ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए विजय और अजीत को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ ।124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंजीनियरिंग विभाग ने 17.4 ओवर में 6 विकेट 127 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत का सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।
इंजीनियरिंग विभाग की तरफ सेअजीत ने 52 बाल पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रन एवं सुशील ने 16 गेंद पर चार चौके की मदद से 20 रन बनाए । संरक्षा की तरफ से कलाम ने चार ओवर में 10 रन देकर दो विकेट लिए धनंजय, अमित और डीएसटी पुष्पेंद्र बैस को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ ।
इंजीनियरिंग विभाग के अजीत तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र बैस के द्वारा दिया गया । कल प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच वाणिज्य और लेखा विभाग के बीच खेला जाएगा ।










Users Today : 12
Users This Year : 10670
Total Users : 23263
Views Today : 16
Total views : 45677