यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद देने के लिए आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पीएम मोदी से पहली मुलाकात हुई।
भाजपा सूत्रों का कहना है कि पंकज चौधरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए खुद मोदी की पसंद हैं। उन्हें पीएम मोदी का करीबी और भरोसेमंद माना जाता है। एक ही लोकसभा क्षेत्र से लगातार सात बार सांसद रहने के बावजूद पंकज चौधरी किसी भी विवाद और गुटबाजी से दूर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुरुवार को लखनऊ आ रहे हैं।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 8
Users This Year : 18858
Total Users : 31451
Views Today : 8
Total views : 62503