चर्च में छाया प्रभु यीशु के जन्म का उल्लास,आयोजित हुई विशेष प्रार्थना सभा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सेंट थामस स्कूल मे सजा क्रिसमस ट्री रहा आकर्षण का केंद्र

गोपीगंज नगर मे पड़ाव स्थित मिशन कंपाउंड व सेंट थामस स्कूल मे सर्द हवाओं के बीच ईसाई समाज द्वारा मध्य रात प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से साथ मनाया गया,विशेष प्रार्थना सभा के साथ ही मैरी क्रिसमस की लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी क्रिसमस के लिए रंग बिरंगे आकर्षक विद्युत झालरों से सज कर तैयार सी एन एन आई चर्च और विद्यालय देर रात तक मैरी क्रिसमस की धूम से गुंजायमान होता रहा

,गुरुवार को सुबह पादरी प्रवीन सूर्यसुत ने कैंडल जलाकर समारोह का शुभारंभ किया,

विशेष प्रार्थना सभा के बाद प्रभु यीशु का संदेश दिया पादरी ने कहा कि प्रभु यीशु पूरी दुनिया में भगवान के रुप में पूजे जाते हैं ऊंच-नीच की खाई पाटने में समाज के अंदर उनकी प्रमुख भूमिका रही वह गरीबों एवं असहाय के बीच रहना ज्यादा पसंद करते थे

इसलिए वह हर व्यक्ति के लिए प्रिय साबित हुए कहा कि पर्व पर विश्व भर में फैले ईसा मसीह के करोड़ों अनुयायियों के लिए पवित्रता का संदेश लाता है तथा उनके बताए हुए मार्ग एवं उच्च आदर्शो पर चलने हेतु प्रेरित करता है, क्योंकि ईसा मसीह भेदभाव को नहीं मानते थेl

इस दौरान ईसा मसीह के जीवन पर आधारित कार्यक्रम और जिंगल बेल की प्रस्तुति फैंसी ड्रेस कैटवाक की प्रस्तुति कर बच्चों ने मन मोह लिया,कंपाउंड मे माता मरियम के साथ बालक यीशु का प्रतिरूप घास फूस से बनी झोपड़ी में जानवरों के साथ प्रभु यीशु के बाल स्वरुप को प्रस्तुत किया गया, चर्च भवन को रंग बिरंगी रोशनी गुब्बारों फूलों चांद सितारों से सजाया गया था,

फादर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि प्रभु यीशु का जन्म आधी रात को ही हुआ था इस लिए उनके अवतरण की खुशी में देर रात जश्न मनाया जाता हैl चर्च पर इसाई समुदाय के साथ अन्य वर्ग के लोग भी पहुच कर कैंडिल जलायाl
क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही रंगविरंगे झालरों से सजा चर्च बरबस लोगों की निगाह आकर्षित कर रहा हैl

नगर के मिशन कंपाउंड व सी एन एन चर्च मे प्रभु यीशु के अवतरण पर जश्न का माहौल बना हुआ है।

प्रार्थना सभा मे नन्हें-मुन्नों के साथ बड़े-बुजुर्ग भी शामिल हुए।

इस दौरान लोग प्रभु यीशु कीभक्ति में लीन दिखे।

प्रभु के आने की खुशी में गीत गाकर चर्च उपस्थित लोगों को प्रभु का संदेश सुनाया जिसमें प्रभु के लोगों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए प्रभु के संदेश को सुनाl

इस अवसर पर रविन्सन मैथ्यू ,अनिल डैनियल सुशील डैनियल,एडविन मसीह, यश मैथ्यू ,विनय मैथ्यू, सरोज मैथ्यू ,विशाल मैथ्यू,रंजना मसीह ,पियू मैथ्यू आदि डैनियल परिवार,मशीह परिवार,मैथू परिवार,नाथ परिवार के लोग रहे।

सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय मौजूद रहे।

 

 

रिपोर्ट – जलील अहमद

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।