प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) लखनऊ में बने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। योगी सरकार ने इस प्रेरणा स्थल को जनसंघ के संस्थापक और संस्थापक सदस्य रहे देश के तीन प्रमुख ब्राह्मण नेताओं को समर्पित किया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह प्रेरणा स्थल आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा के लिए ब्राह्मण वोटबैंक को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। बसपा के अंबेडकर और कांशीराम पार्क तथा सपा के लोहिया और जनेश्वर मिश्र पार्क के बाद अब भाजपा ने भी प्रेरणा स्थल के माध्यम से अपनी मजबूत राजनीतिक लकीर खींच दी है।
तीन बड़े ब्राह्मण नेताओं को समर्पित प्रेरणा स्थल
राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ये तीनों ही देश की राजनीति में ब्राह्मण समाज के बड़े और प्रभावशाली चेहरे माने जाते हैं।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 12
Total views : 71828