प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर 16 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक, 6 कांस्य पदक जीतकर कुल 158 अंक से जिले में दूसरे स्थान रहा
डीडीयू नगर
ताइक्वांडो एसोसिएशन चंदौली के तत्वधान में आठवीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 21 दिसंबर को दुल्हीपुर में आयोजन किया गया था। जिसमें जिले से कुल 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इंटरमीडिएट कॉलेज मोदीनगर के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर 16 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक, 6 कांस्य पदक जीतकर कुल 158 अंक से जिले में दूसरे स्थान रहा।
सब जूनियर बॉयज 21 किलो भार वर्ग में इवान जायसवाल स्वर्ण पदक 23 किलो भार वर्ग में प्रणय श्रीवास्तव स्वर्ण पदक राघवेंद्र शाही रजत पदक 27 किलो भार में यीशु चौहान कांस्य पदक, 29 किलो वर्ग में उत्कर्ष तिवारी स्वर्ण पदक, 32 किलो वर्ग में आयुष्मान सिंह रजत पदक, 38 किलो वर्ग में अंशुमन दक्ष स्वर्ण पदक, 41 किलो वर्ग में रुद्र प्रताप स्वर्ण पदक, 50 किलो वर्ग में शिवांश चौहान कांस्य पदक, 54 किलो वर्ग में दिव्यांश सिंह रजत पदक प्राप्त किये।
सब जूनियर बालिका वर्ग में 22 किलो वर्ग में अमायरा गुप्ता स्वर्ण पदक, 24 किलो वर्ग में मानसवी जयसवाल रजत पदक, 45 किलो वर्ग में अद्विका शर्मा स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कैडेट बालक वर्ग में 33 किलो भार वर्ग में आदित्य मिश्रा स्वर्ण पदक, वियोम भदोरिया रजत पदक, 55 किलो वर्ग में संकल्प कुमार स्वर्ण पदक, 80 किलो वर्ग में आराध्या स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कैडेट बालिका वर्ग में 37 किलो वर्ग में श्रेयांशी रावत रजत पदक, 41 किलो वर्ग में शिविका शाही रजत पदक, 40 किलो वर्ग में दीपिका साहनी बुद्ध कांस्य पदक, 51 किलो वर्ग में कुरेशा स्वर्ण पदक, 59 किलो वर्ग में वंशिका जायसवाल रजत पदक प्राप्त किया।
जूनियर बालक एवम बालिका वर्ग में 55 किलो वर्ग में अमन चौरसिया कांस्य पदक, 52 किलो वर्ग में श्रेया कुमारी गुप्ता स्वर्ण पदक, 57 किलो वर्ग में शाशवती गोस्वामी स्वर्ण पदक, 62 किलो वर्ग में रोशनी कुमारी स्वर्ण पदक, फ्रेशर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नजर हुसैन स्वर्ण पदक, सिद्धांत गुप्ता स्वर्ण पदक धनश्री कास्य पदक प्राप्त की है।
सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने मेडल देकर सम्मानित किये। पूजा बाड़ी ताइक्वांडो एकेडमी और एस एस ताइक्वांडो एकेडमी के कोच कृष्ण देव और आशु पाण्डेय मौजूद रहे। टीम के कोच श्रेया गुप्ता, टीम मैनेजर अमन कुमार थे। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय रेफरी अमन कुमार, धीरज यादव विकास पांडे, सोनू कुमार राहुल कुमार ने किया।
इस अवसर पर डॉ विनय कुमार वर्मा, डॉ मृत्युंजय, डॉक्टर साजू थॉमस, रामकुमार पांडे, दिनेश तिवारी, सूर्य प्रकाश एव स्कूल के सभी अध्यापक गण ने शुभकामनाएं दी।
इस आशय की जानकारी एकेडमी के कोच/सचिव सतीश कुमार ने दी।











Users Today : 14
Users This Year : 6254
Total Users : 18847
Views Today : 17
Total views : 37242