चन्दौली सकलडीहा
पुर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती सकलडीहा में किसान नेता वाराणसी मंडल प्रभारी पिंटू पाल के आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन किसान नेता निरंजन पाल कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल प्रभारी पिंटू पाल किसान नेता के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान चौधरी चरण सिंह के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन, विचारों एवं किसान हित में किए गए कार्यों को स्मरण किया गया।
गुड्डू पासवान शेषनाथ यादव निरंजन पाल गुड्डू यादव अखिलेश यादव गोलू मोहन यादव ने उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया, जबकि किसान नेता पिंटू पाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी और किसान कल्याण का प्रतीक है।











Users Today : 10
Users This Year : 23952
Total Users : 36545
Views Today : 10
Total views : 71826