लखनऊ/वाराणसी
योगी सरकार ने पूर्वांचल के समग्र विकास की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए ‘काशी-विंध्य क्षेत्र’ (KVR) के गठन को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। SCR मॉडल की तर्ज पर बने इस मेगा प्रोजेक्ट में वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र शामिल होंगे।
करीब 23,815 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला KVR लगभग दो करोड़ आबादी को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और विश्वस्तरीय नागरिक सुविधाएं देगा। कालीन, हैंडलूम, ऊर्जा और पर्यटन जैसे सेक्टर को बढ़ावा मिलने से निवेश और उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक KVR, यूपी को ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य के और करीब ले जाएगा।
रिपोर्ट- विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 11
Users This Year : 18861
Total Users : 31454
Views Today : 11
Total views : 62506