वाराणसी
अशोकपुरम कॉलोनी, मीरापुर बसही स्थित वी.एस. पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजन दिवस एवं मेरी क्रिसमस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत तुलसी पूजन से हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामधर शर्मा, उप-प्रधानाचार्य निशा राय, कोऑर्डिनेटर स्वाति सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तुलसी मैया की आरती एवं पूजन कर कार्यक्रम का आरंभ किया।

तत्पश्चात क्रिसमस के उपलक्ष्य में सेंटा के रूप में कुमारी अमीषा जायसवाल ने बच्चों को चॉकलेट एवं उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और विद्यालय परिसर आनंद एवं उल्लास से भर गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक मूल्यों एवं आपसी प्रेम-सौहार्द की भावना को विकसित करना रहा।











Users Today : 10
Users This Year : 23952
Total Users : 36545
Views Today : 10
Total views : 71826