दिनांक 23.12.2025 को डॉ0 रामकृष्ण स्वर्णकार(आईपीएस),अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, उत्तर प्रदेश,लखनऊ द्वारा 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर, वाराणसी में प्रचलित आर0 टी0 सी0 की व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं निरीक्षण किया गया.

सर्वप्रथम एडीजी के वाहिनी आगमन पर मनोज कुमार सोनकर (आईपीएस), डीआईजी पीएसी,वाराणसी सेक्टर एवं सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस) द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.तत्पश्चात एडीजी द्वारा वाहिनी क्वार्टर -गार्द पर सलामी ली गई एवं अच्छी सलामी हेतु गार्द की काफ़ी प्रशंसा की गई.तत्पश्चात एडीजी एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा फलदार पौधे लगाकर वाहिनी में पौधारोपण किया गया.
निरीक्षण के क्रम में द्वारा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का निरीक्षण किया गया एवं आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षीगण से प्रशिक्षण के संबंध में पूछा गया.क्लास में उनके पढ़ाई के बारे में पूछा गया. महोदय द्वारा रिक्रूटों से प्रश्न कर उनकी तैयारियों को परखा गया.

इस अवसर पर महोदय द्वारा इनडोर शिक्षकों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए. तत्पश्चात महोदय द्वारा नवनिर्मित आधुनिक सुविधाओं से युक्त कंप्यूटर क्लास रूम एवं डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण विधि – विधान के साथ पूजन के पश्चात किया गया.
इस अवसर पर महोदय द्वारा रिक्रूटों से कंप्यूटर ज्ञान एवं सीखने पर विशेष मार्गदर्शन किया गया. आज के समय में कंप्यूटर का ज्ञान होना अति आवश्यक है.निरीक्षण के अंत में महोदय का आगमन राजपत्रित गेस्ट हाउस पर हुआ यहां पर सेनानायक द्वारा एडीजी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापन किया गया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान व्यक्त किया गया

इस अवसर पर राजेश कुमार-सहायक सेनानायक ,डॉ0 अवरार अहमद-चिकित्साधिकारी,कैलाश नाथ यादव-शिविरपाल,अजीत प्रताप सिंह-दलनायक,गौरव त्रिपाठी-RTC प्रभारी,
सुरेंद्र कुमार-सूबेदार मेजर,राम सिंह-SQM,
संजय सिंह-CR प्रभारी, Pc अंकित कुमार सिंह, pc अविनाश चौधरी समेत वाहिनी के समस्त अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे…
रिपोर्ट रिम्मी कौर











Users Today : 123
Users This Year : 6224
Total Users : 18817
Views Today : 232
Total views : 37204